{"_id":"68eab69395da595fca0884fd","slug":"shrimad-bhagwat-gyan-yagna-begins-with-kalash-yatra-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145642-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू
विज्ञापन
मुंडेरवा। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नौ, अटल नगर स्थित हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ कलश यात्रा के साथ शनिवार को शुरू हुआ। यज्ञाचार्य ने यज्ञ यजमान अनीता भट्ट और सत्य प्रकाश भट्ट के साथ 101 महिलाओं और कन्याओं के कलश का पूजन किया।
कलश यात्रा मंदिर से होते हुए किठिऊरी, मुंडेरवा कस्बा, बढौनी होते हुए लालगंज के मनवर नदी से जल भरकर मंदिर लौटी। यात्रा में सुंदर झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। विमल कुमार भट्ट ने बताया कि 12 अक्तूबर से शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक रामवरुनाचार्य महाराज (त्यागी जी) द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन 18 अक्तूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर परमात्मा भट्ट, सत्य विजय, कलाधर, चक्रधर, राम जी भट्ट, रविप्रकाश, विनय भट्ट, रीकू सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद