फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Ram's life is a source of inspiration for the world

Basti News: श्रीराम का जीवन संसार के लिए प्रेरणा का स्रोत

Wed, 28 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's life is a source of inspiration for the world
नगर बाजार। कप्तानगंज ब्लाक की ग्राम सभा कठार जंगल में हनुमान गढ़ी सम्मय माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय संगीतमयी राम कथा के पांचवें दिन कथा वाचक गिरजेश दास ने भगवान श्रीराम के जन्म का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन संसार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और उनकी पत्नी कौशल्या के घर में हुआ था। राजा दशरथ एक धर्मपरायण और न्यायप्रिय राजा थें। जिन्होंने अपने राज्य में सुख और समृद्धि की स्थापना की थी।
विज्ञापन

राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा, कैकेयी इनमें से कौशल्या सबसे बड़ी पत्नी थीं और उन्हें भगवान श्रीराम के जन्म का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्म की कथा हमें भगवान विष्णु की महिमा को दर्शाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य यजमान विष्णु दत्त मिश्रा व उनकी पत्नी शुशीला, चंचल शर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, मोनू गौड, धर्मेंद्र सिंह, खुर्री सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed