फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   shortage of books in schools

नाम इंग्लिश मीडियम स्कूल, और पढ़ाई उधार की किताबों से

Sun, 11 Sep 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
shortage of books in schools
नाम इंग्लिश मीडियम स्कूल, और पढ़ाई उधार की किताबों से
विज्ञापन

जरूरत 54 हजार 451 की, पहुंचीं 4394 किताबें
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बच्चे किताब न होने से परेशान हैं। स्कूलों में जुलाई में किताब पहुंचाने का दावा किया गया था, मगर अब तक छह माह बीत चुके हैं और केवल 4394 किताबें ही आ सकी हैं। वह भी केवल एक विषय की।
ऐसे में बच्चे पिछले वर्ष की हिंदी माध्यम की किताबों को इधर-उधर से मांग कर पढ़ाई कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि डीएम द्वारा गठित टीम की ओर से किताबों का सत्यापन हो गया है। सोमवार को विद्यालयों में भेज दी जाएंगी और किताबों का वितरण शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन

जिले में 169 परिषदीय इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं। जिसमें लगभग दस हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। शासन की तरफ से विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इस बार अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हुआ था, लेकिन अभी सभी बच्चों को नई किताबें नहीं उपलब्ध हो पाई हैं। पिछले साल की पुरानी किताबों को इकट्ठा कर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिले में नई किताबों की पहली खेप पहुंची, जिनमें केवल 4394 किताबें हैं। हालांकि जिले के इंग्लिश मीडियम के स्कूलों के लिए 54 हजार 451 किताबों की जरूरत है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी किताबें भी मिलेंगी।

पुस्तकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यालय को रिमाइंडर भेजा गया है, जल्द ही सभी किताबें आ जाएंगी। इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए 4394 किताबे आईं हैं। सत्यापन हो चुका है। सोमवार को स्कूलों में पहुंच जाएंगी।
-इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed