फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   shopin marts have no parking places

बगैर पार्किंग मार्ट बने मुसीबत

Fri, 18 May 2018 11:44 PM IST
basti
basti Updated Fri, 18 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
shopin marts have no parking places
सड़क के बीच खड़ी गाड़ियां। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

शहर को व्यवस्थित करने के सारे उपाय पार्किंग अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहे हैं। यहां एक ओर बड़े प्रतिष्ठानों ने पहले से ही इस व्यवस्था को बिगाड़ रखा था, बगैर पार्किंग संचालित हो रहे मार्ट लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। यहां आने वाले चार पहिया व दो पहिया लोग सड़क पर ही खड़ी कर शॉपिंग करने चले जाते हैं। शहर के सिविल लाइंस में तीन मंजिला मार्ट बनाया गया है। यहां पार्किंग स्थल सड़क की पटरियां हैं। इसके चलते यहां दिन भर जाम लगता है। मार्ट में जब भीड़ बढ़ती है तो गाड़ियां सड़क पर पार्क हो जाती हैं, जिससे राहगीर मुश्किल उठाते हैं। 
बड़े वन स्थित मार्ट की भी यही स्थिति है। इनके पास पार्किंग स्थल नहीं है, जिससे यहां खरीदारी करने वाली अपना वाहन पटरियों पर ही पार्क करते हैं। यहां तो बड़े वाहन भी आते-जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। गांधी नगर मुख्य बाजार में भी शापिंग कॉप्लेक्स है। सर्वाधिक परेशानी इसी मार्ट से लोगों को होती है। क्योंकि बीच बाजार में होने और डिवाइडर नहीं रहने से पटरी और सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। पटरियों वाली जगह का उपयोग ग्राहक करते हैं। जिससे सड़क संकरी हो जाती है और हर घंटे यहां जाम लग जाता है।  अब स्टेशन रोड पर भी चंद रोज पहले ही एक नया शॉपिंग कॉम्पलेक्स खुला है। तीन मंजिला इस शापिंग कांप्लेक्स से सड़क पर अव्यवस्था फैलती है। एक ओर जहां निर्माण में खामियां हैै वहीं पटरी व सड़क इस मार्ट में आने वालों के लिए पार्किंग बन गया है, जिसके नाते रोडवेज तक जाम लगा रहता है।   अस्पताल चौराहे पर भी एक शापिंग कांप्लेक्स है। यहां हालांकि पटरी चौड़ी है, मगर सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ के चलते चौराहा जाम हो जाता है। इस शॉपिंग कांप्लेक्स की पार्किंग के चलते पटरी पर कोई भी गाड़ी नहीं उतर सकती। यहां बड़े वाहनों की आमदरफ्त दिन भर लगी रहती है। पटरियों पर पार्किंग के चलते यहां घंटों जाम लगा रहता है। उक्त के अलावा दक्षिण दरवाजा स्थित मार्ट में भी यही हाल है। हालांकि इस मार्ट में थोड़ी बहुत जगह पार्किंग के लिए छोड़ रखी है, मगर भीड़ हो जाने पर यहां भी लोग वाहनों को सड़क पर ही खड़ी करते हैं। 
विज्ञापन


ये हैं मानक 
शॉपिंग कांप्लेक्स में आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था होनी जरूरी है। 
आग से बचाव के उपाय के लिए उपकरण, पानी और बालू की व्यवस्था 
मार्ट में बाजार करने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था 

अधिशासी अधिकारी ने कहा
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार चौबे ने कहा कि मार्ट के निर्माण में पालिका का कोई योगदान नहीं है। यहां पार्किंग स्थल की जगह मार्ट को बनवानी चाहिए, जिससे रास्ता जाम न हो। इसके लिए नोटिस की तैयारी की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बोले, प्रशासन गंभीर 
डीएम सुशील कुमार मौर्य कहते हैं कि शहर के गांधी नगर इलाके में पार्किंग की समस्या प्रशासन के संज्ञान में है। इसे लेकर प्रशासन गंभीर है। नगर पालिका ने पार्किंग के लिए गांधी नगर में ही एक स्थान चिह्नित किया है। इस प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। जल्द ही पार्किंग के संबंध में निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed