फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shilpa, a class 8 student, became a BSA for a day...dreams of becoming an IAS officer.

Basti News: आठवीं की छात्रा शिल्पा बनी एक दिन की बीएसए...आईएएस बनने का सपना

Sun, 28 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shilpa, a class 8 student, became a BSA for a day...dreams of becoming an IAS officer.
एक दिन की बीएसए बनी ​शिल्पा यादव का स्वागत करते बीएसए अनूप कुमार तिवारी
बस्ती। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में आयोजन हुआ। यहां कक्षा आठ की छात्रा शिल्पा को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। छात्रा ने आगे भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा का ख्वाब बताया। अनुचर को शिल्पा ने अपने हस्ताक्षर से पुन: कार्यभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने कार्यालय से संबंधित जानकारी छात्रा को दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रा से मां-पिता और परिवार की स्थिति की जानकारी ली। छात्रा ने बताया कि पिता दूध का कारोबार करते हैं। भाई और बहन सब पढ़ रहे हैं। बीएसए ने छात्रा शिल्पा की जिज्ञासा जानी तो बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। बीएसए ने विद्यालय में उपलब्ध सेवाओं को लेकर पूछताछ की। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, एलबीडी रूम, पुस्तकालय, एमडीएम शेड, खेल मैदान, आरवो, फर्नीचर, पंखे, अच्छे टीचर, खूबसूरत परिसर होन की बात कही।छात्रा ने कहा सभी विद्यालय में स्मार्ट क्लास, खेल के समान पर्याप्त मात्रा में हो। अनुचर कन्हैयालाल जो बीमारी के बाद ठीक होकर आये, उन्हें फिर से कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी बनी शिल्पा यादव ने अपने हस्ताक्षर किए। इस दौरान एमडीएम समन्वक अमित मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ शिव प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed