{"_id":"5706a1e54f1c1b7725c811cf","slug":"shefali-jariwala-performed-in-changerawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेफाली जरीवाला के ठुमके पर झूम उठा चंगेरवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेफाली जरीवाला के ठुमके पर झूम उठा चंगेरवा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बस्ती के चंगेरवा महोत्सव के समापन पर बालीवुड कलाकार शेफाली जरीवाला ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बुधवार की रात कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के नृत्य पर चंगेरवा झूम उठा। इसके साथ ही शुभम नगर चंगेरवा महोत्सव का समापन हो गया। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने महोत्सव की सफलता पर जिलेवासियों को बधाई दी।
चार दिवसीय चंगेरवा महोत्सव के अंतिम दिन मायानगरी मुंबई से अभिनेत्री और स्टेज शो डांसर शेफाली जरीवाला पहुंची। रंग-बिरंगी रोशनी और तेज म्यूजिक सिस्टम के बीच शेफाली और उनके साथी कलाकारों ने ...कांटा लगा, हाय लगा..., बेवी डॉल सोने दी..., पार्टी तो अभी शुरू हुई है..., आंटी पुलिस बुला लेगी..., मैनू प्यार न मिला तो मर जांवा... आदि फिल्मी गीतों जबरदस्त नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शेफाली के डांस को देखकर वहां हजारों की तादाद में मौजूद दर्शक झूम उठे।
दर्शक दीर्घा में बैठे कई दर्शक अपनी कुर्सियों से खड़े होकर खुद भी डांस करने लगे। इस दौरान दर्शकों ने जमकर सीटियां बजाईं और खूब हल्ला-गुल्ला किया। बाद में फिल्म अभिनेत्री शेफाली ने कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को मंच पर स्टेज पर आमंत्रित किया। यहां पर कैबिनेट मंत्री सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चंगेरवा गांव में फिल्मी कलाकारों का आना लगा रहता है।
विज्ञापन
कलाकार चाहे कितना बड़ा क्यों न हो? मगर यहां आने पर वह शुकून महसूस करता है, क्योंकि जब वह स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा होता है तो मौजूद दर्शक किसी भी तरह की ओछी हरकत नहीं करते हैं। कैबिनेट मंत्री सिंह ने चंगेरवा महोत्सव की सफलता के लिए पुलिस-प्रशासन सहित बस्ती जिले की जनता को बधाई दी। इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।