शालिनी और प्रीति बनीं ओवरऑल चैंपियन
रुधौली। नगर पंचायत के शास्त्री नगर वार्ड में स्थित सार्थक पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार हुआ। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में रेड टीम की प्रीति यादव और जूनियर वर्ग में ब्लू टीम की शालिनी तिवारी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
50 मीटर दौड़ में रेड हाउस के प्रज्वलन यादव व आर्या यादव, 100 मीटर में ग्रीन हाउस के मो. रेहान व ब्लू हाउस की आस्था सिंह, स्लो साइकिल रेस में कुलदीप व प्रीति यादव, लांग जंप में अमित कुमार, आस्था सिंह, रेहान व शालिनी तिवारी ने बाजी मारा। हाई जंप में आनंद यादव, प्रीति यादव, रेहान व शालिनी तिवारी ने जीत दर्ज किया। प्रबंधक डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। मौके पर अमित कुमार सिंह, डॉ. भावना गुप्ता, विवेक पाल, अजय पांडेय, इमरान हुसैन, रामचंद्र सिंह, संजय, पल्लवी, श्रेया, साक्षी, साध्वी आदि मौजूद रहीं।