{"_id":"6440391cee4cb1a5c8079ca4","slug":"seven-students-selected-in-scholarship-examination-basti-news-c-7-1-132381-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रवृति परीक्षा में सात विद्यार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रवृति परीक्षा में सात विद्यार्थी चयनित
Thu, 20 Apr 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गौर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी जप्ती के सात विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ है। स्कूल की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कहा कि यह परिणाम निश्चित रूप से विद्यालय में अच्छे शैक्षिक वातावरण होने की बात की पुष्टि करता है।
बता दें कि सरकार की ओर से नवंबर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृति परीक्षा जिले में आयोजित की गई थी। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। गौर ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल पकड़ी जप्ती के कुल ग्यारह विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बुधवार को नतीजा आने पर पकड़ी जप्ती स्कूल के सात बच्चे चयनित हुए। चयनित बच्चों में सविता गौतम, नंदनी यादव, निराली वर्मा, अंशिका शर्मा, शालिनी यादव, अभिनव शर्मा, पायल गौतम शामिल हैं। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक उमा पांडेय ने इस सफलता के लिए शिक्षकों की मेहनत की सराहना की है।