{"_id":"65f88c3f2f65b405700f0df4","slug":"seven-people-have-died-by-drowning-in-one-year-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113347-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरहनी घाट: एक साल में सात लोगों की डूबकर हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरहनी घाट: एक साल में सात लोगों की डूबकर हो चुकी है मौत
Tue, 19 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
सरयू नदी के नौरहनी घाट पर स्नान करते समय होती है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा (बस्ती)। सरयू नदी के नौरहनी घाट पर स्नान करते समय अचानक डूबकर मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक साल में सात लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। वहां पर मन्नत पूरी होने की आस में रोजाना 500 से ज्यादा लोग स्नान करने आते हैं। सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और आंबेडकरनगर तक के लोगों का आना-जाना है। अचानक हो रहे ऐसे हादसों से लोगों में डर पैदा होने लगा है।
घटनाओं की वजह से बारे में आसपास के लोग बताते हैं कि वहां पर सरयू नदी की हमेशा कटान होती रहती है। हर साल बारिश में नदी अपना भौगोलिक स्वरूप बदलती रहती है। कई बार लोगों को अनुमान नहीं रहता और अचानक उनका पांव गहराई में चला जाता है। घाट पर कोई व्यवस्था न होने की वजह से इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन का भी इस तरफ ध्यान नहीं है।
29 अगस्त 2023 को संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बूधा कला गांव से बाइक से तीन दोस्त राजेश, जोगिंदर और पिंटू स्नान करने आए। तीनों स्नान करने के लिए नदी में उतरे। पिंटू और जोगिंदर बाहर निकले। जबकि राजेश गहराई में चला गया और डूब गया। बाद में उसका शव मिला था। पांच मई 2023 को लालगंज थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी 75 वर्षीय हरिराम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिवार के लोग उनका शव लेकर दाह संस्कार के लिए सरयू नदी के कलवारी थाना क्षेत्र के नौरहनी घाट पर पहुंचे। करीब एक बजे चिता में आग लगाने के बाद करीब दो बजे कुछ लड़के सरयू नदी में नहाने लगे। इस दौरान अमरडोभा निवासी विजय और धीरू का पांव फिसल गया और दोनों डूबने लगे। किनारे खड़े हरिराम का पोता सुमित (17) नदी में कूद पड़ा। डूब रहे दोनों लड़कों को सुमित ने बचा लिया, लेकिन खुद डूब गया।