फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven miscreants arrested in separate encounters, two miscreants were shot below the knee

अलग-अलग मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार, दो बदमाशों को घुटने के नीचे गोली लगी

Wed, 07 Jul 2021 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Seven miscreants arrested in separate encounters, two miscreants were shot below the knee
अलग-अलग मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार, दो बदमाशों को घुटने के नीचे गोली लगी
विज्ञापन

बस्ती। बदमाशों की ताबड़तोड़ चुनौतियों से झुंझलाई पुलिस ने बुधवार तड़के अलग-अलग दो स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो बदमाशों (सूरज कुमार व विकास यादव) को घुटने के नीचे गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, दो जून को छावनी थानाक्षेत्र के तालागांव बंजरिया के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख पैंतीस हजार रुपये की लूट में शामिल चार बदमाश छावनी थाने की पुलिस और एसओजी के साथ जमौलिया मोड़ पर हुई मुठभेेड़ में गिरफ्तार किए गए। उनके पास से लूट के 52 हजार 750 रुपये, दो तमंचे,, दो बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

तीन बदमाशों को हर्रैया थाने की पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ भदावल से पेंदा मार्ग पर कसैला गांव के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के दो विद्युत मोटर और तमंचा आदि बरामद किए गए। एसपी के अनुसार, इस कार्रवाई में शामिल टीम के लिए आईजी रेंज की तरह से 25 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार दो जून को सीएसपी संचालक अर्जुन प्रसाद से हुई दो लाख 35 हजार रुपये लूट की वारदात का साजिशकर्ता उसी का सहयोगी प्रदीप कुमार निवासी नगरा बदली निकला। एसपी ने बताया कि प्रदीप को चार महीने से वेतन नहीं मिला था, जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में उसने अपने मित्र वीरेंद्र जायसवाल निवासी थरुआपुर के साथ अपने ही संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया। इस योजना में प्रदीप ने अपने गांव के सूरज प्रजापति और रवि शर्मा को शामिल किया। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, उस समय प्रदीप कुमार सीएसपी पर मौजूद था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। जबकि सूरज, रवि और वीरेंद्र जायसवाल ने बाइक से आकर तालागांव बंजरिया के पास बैंक से लौट रहे अर्जुन प्रसाद से दो लाख 35 हजार रुपये लूट लिए।
घटना के बाद वीरेंद्र जायसवाल ने ही आकर खुद पुलिस के 112 नंबर पर फोन करके घटना की सूचना दी। तीनों ने बताया कि अर्जुन का बैग छीनकर प्राप्त रकम में तीनों ने बराबर बराबर बांट लिया था। बैग ले जाकर सरयू नदी में फेंक दिए थे। बता दें कि घटना के दिन अर्जुन सुबह विक्रमजोत पेट्रोल टंकी पर जाकर वहां से 83 हजार नौ सौ रुपये लिए। वहां से एसबीआई शाखा पहुंचा और सीएसपी खाते से एक लाख 28 हजार रुपये लिए। बैग में कुछ रुपये पहले से थे। चारों के खिलाफ छावनी थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार हर्रैया थानाक्षेत्र के केशवपुर गांव से तीन जुलाई की रात महेश चंद्र और सुनील कुमार पांडेय के खेत में लगा विद्युत मोटर चोरी हो गया। दोनों ने चार जुलाई को हर्रैया थाने पहुंचकर अपने-अपने मोटर चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने बताया कि हर्रैया पुलिस ने छह जुलाई को विद्युत मोटर बेचने बभनान ले जाते समय मनीष यादव निवासी टिनिच शुक्ल थाना गौर और सर्वेश यादव निवासी मझौआ चौबे थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के दोनों मोटर बरामद कर लिए। दोनों ने पूछताछ में अपने गिरोह का सरगना विकास यादव निवासी रोवागोवां थाना लालगंज बताया।
बकौल एसपी, अपने दोनों साथियों के पकड़े जाने की सूचना जब विकास यादव के मिली तो वह उन्हें पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए आ रहा था। भदावल से पेंदा जाने वाली सड़क पर कसैला गांव के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। विकास यादव फायर करते हुए भागने लगा, जिसे पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद की गई। एसपी ने बताया कि तीनों दो साल पहले तक मुंबई रहते थे।

वहां से आने के बाद गिरोह बनाकर चोरी, लूट की घटना को अंजाम देने लगे। कुछ दिन पहले लालगंज थानाक्षेत्र में हुई लूट में विकास यादव पकड़ा गया था। जेल से छूटने के बाद फिर उसने हर्रैया क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसके विरुद्ध हर्रैया और लालगंज में लूट, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इनके विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed