फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven lakh devotees offered water to Mahadev

Basti News: सात लाख भक्तों ने महादेव को अर्पित किया जल

Sat, 03 Aug 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh devotees offered water to Mahadev
आधीरात के बाद से ही शुरू हो गया था जलाभिषेक का सिलसिला, दे शाम तक लगी रही कतार
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना अधिक रही कांवड़ियों की आमद
छिटपुट हादसों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कांवड़ मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्वांचल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक कांवड़ मेले की छटा इस बार अलग देखने को मिली। कोरोना काल के बाद पहली बार इस कावड़ यात्रा में इतनी भीड़ देखने को मिली। पुलिस प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को भद्रेश्वरनाथ धाम समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में 6.96 लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में विशेष आरती की गई।
बृहस्पतिवार को आधीरात के बाद भद्रेश्वरनाथ मंदिर का कपाट खुलते ही अपने आराध्य महादेव का अभिषेक करने लिए कांवड़िये टूट पड़े। भारी पुलिस बल ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए भरसक जोर लगाया, लेकिन आस्था के वेग के आगे उनकी एक न चली। हरहर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिव मय हो गया। वैसे तो दोपहर 12 बजे तक ज्यादातर कांवड़िये जल चढ़ा चुके थे, लेकिन जलाभिषेक का सिलसिला शुक्रवार की देर शाम तक चलता रहा। थके-मादे कांवड़ियों की मदद के लिए पुलिस के अधिकारी और जवान तत्पर दिखे। भद्रेश्वरनाथ परिसर में तरह-तरह की दुकानें सजी हुई थीं। जहां कांवड़ियों के अलावा भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डाॅ. केएस प्रताप, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज लगातार अपडेट लेते रहे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीएम प्रीतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओम प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधीक्षक आवास गेट नंबर दो से अमहट पुल से होते हुए रामचन्द्र शुक्ल तिराहा तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
किसी ने खरीदी पिपिहरी, कोई गेंद लेकर उछलते गया
भद्रेश्वरनाथ मेले में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे। बच्चों ने आसपास की दुकानों पर चाट, टिक्की, समोसा और जलेबी का जायका चखा। बाद में खिलौने खरीदे। पिपरा गौतम से मां के साथ आया आयुष ने पिपिहरी (सीटी) खरीदी तो उसके भाई करन प्लास्टिक वाली गेंद लेकर उछलने लगा। डारीडीहा के ऋतुराज ने मुखौटा खरीदा, जबकि उसकी बहन कीर्ति ने अपने लिए पर्स लिया।
00
शृंगार हाट में उमड़ा महिलाओं का हुजूम
मंदिर परिसर में उत्तर-पूर्वी दिशा में लगने वाला शृंगार हाट हमेशा से महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। भेलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करके खाली होते ही ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर महिलाएं शृंगार की दुकानों की ओर रुख करती दिखीं। महिलाएं वहां से खरीदे हुए सिंदूर को प्रसाद मानकर ले जाती हैं। दैनिक इस्तेमाल की चीजें भी वहां मिल जाती हैं। इसलिए महिलाओं के लिए ये दुकानें हॉट स्पॉट से कम नहीं है।

00
कोट
भद्रेश्वरनाथ धाम समेत बस्ती के विभिन्न शिवालयों में 6.96 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी भीड़ के बावजूद आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
- आरके भारद्वाज, आईजी, बस्ती रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed