फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven BJP workers arrested for showing black flag to Kejriwal

केजरीवाल को काला झंडा दिखाने जाते सात भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seven BJP workers arrested for showing black flag to Kejriwal
केजरीवाल को काला झंडा दिखाने जाते सात भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन

गौर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के गेट के पास से रुधौली जाते समय की कार्रवाई
बस्ती। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को काला झंडा दिखाने जा रहे भाजपा के सात कार्यकर्ताओं को मंगलवार दोपहर पुलिस ने गौर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देर शाम सभी का शांति भंग में चालान कर दिया। इसके बाद निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रुधौली में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करने आना था। इसकी जानकारी होने पर गौर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता अमन शुक्ला के नेतृत्व में कुछ लोग रेलवे स्टेशन के पास एकत्र होने लगे। इन्होंने एलान किया कि वे केजरीवाल को काला झंडा दिखाएंगे। इसके बाद गौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में अमन शुक्ला, शुभम शुक्ला, सूर्य नारायण शुक्ला, राकेश शुक्ला, संदीप शुक्ला, रामजी यादव निवासीगण परासडीह थाना गौर और सचिन शुक्ला निवासी ग्राम चकचई थाना गौर शामिल हैं। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि देर शाम सभी का शांति भंग में चालान किया गया और निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed