{"_id":"6a8b53b6e38d3e75ab0880c0","slug":"seven-basti-cricketers-selected-for-upca-under-14-trials-basti-news-c-207-1-bst1005-164939-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूपीसीए अंडर-14 ट्रायल में बस्ती के सात क्रिकेटर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूपीसीए अंडर-14 ट्रायल में बस्ती के सात क्रिकेटर चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर की ओर से आयोजित यूपीसीए अंडर-14 ट्रायल में एससी क्रिकेट एकेडमी बस्ती के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले के क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक साथ इतनी संख्या में खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत में उत्साह है।
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष शफीक सिद्दीकी के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों में शाश्वत पांडेय और कृष्णा गुप्ता का चयन बल्लेबाज के रूप में हुआ है। आयुष तिवारी, अथर्व ओझा, शौर्य पांडेय और युवराज पाठक मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जबकि यश गुप्ता बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। चयनित सभी खिलाड़ी सोमवार से गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड और रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाली इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जोनल टीम के लिए किया जाएगा। इसके बाद जोनल टीम इंटर-जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
एससी क्रिकेट एकेडमी के निदेशक और बीसीसीआई लेवल-1 कोच अनिकेत उपाध्याय ने खिलाड़ियों के चयन को बस्ती के क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सात खिलाड़ियों का एक साथ चयन उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। एकेडमी का लक्ष्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष शफीक सिद्दीकी ने बताया कि जिन क्रिकेटरों को जगह मिली है उसमें शाश्वत पांडेय बैट्समैन, कृष्णा गुप्ता बैट्समैन, आयुष तिवारी मीडियम फास्ट बॉलर, अथर्व ओझा मीडियम फास्ट बॉलर, शौर्य पांडेय मीडियम फास्ट बॉलर, युवराज पाठक मीडियम फास्ट बॉलर और यश गुप्ता लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में चयनित हुए हैं। ये सभी चयनित खिलाड़ी सोमवार से गोरखपुर स्थित सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड और रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होने वाली इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जोनल टीम में शामिल किया जाएगा, जो आगे चलकर इंटर-जोन प्रतियोगिता में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्रिकेट एकेडमी के निदेशक एवं बीसीसीआई लेवल-एक कोच अनिकेत उपाध्याय ने इस उपलब्धि को बस्ती के खेल जगत के लिए अभूतपूर्व बदलाव बताया। उन्होंने कहा बस्ती के लिए यह चयन एक सामान्य उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और आधुनिक ट्रेनिंग का परिणाम है। पहली बार एक साथ सात बच्चों का इस स्तर पर चुना जाना यह साबित करता है कि जनपद का क्रिकेट अब शौकिया स्तर से निकलकर पूरी तरह पेशेवर दिशा की ओर अग्रसर हो चुका है। युवा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवा खिलाड़ियों को मंच और पारदर्शी अवसर प्रदान करने के लिए मंडल क्रिकेट एसोसिएशन, गोरखपुर के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।