{"_id":"64e4f8b13744b18a540fea1a","slug":"setelight-landing-basti-news-c-207-1-bst1001-3164-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज विद्यालयों में होगा चंद्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज विद्यालयों में होगा चंद्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण
विज्ञापन
बस्ती। सभी विद्यालयों में 23 अगस्त को चंद्रयान- 3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण होगा। बच्चे और शिक्षक इसके साक्षी बनेंगे। इस दिन शाम 5.15 से 6.15 बजे तक सभी शैक्षिक संस्थानों को खुले रखने के लिए शासन से फरमान जारी हुआ है। यहां विशेष सभा आयोजित होगी। इसमें चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देश के अनुसार चंद्रयान-3 के लैंडिंग के समय 23 अगस्त को शाम 5.15 से 6.15 बजे तक सभी स्कूल खुले रहेंगे। इस दौरान बच्चे और शिक्षक एक साथ चंद्रमा की कक्षा में यान के उतरने का लाइव प्रसारण बच्चे और शिक्षक देखेंगे। इसरो की वेबसाइट पर इसका प्रसारण किया जाना है। इस विशेष आयोजन के साक्षी बनने वाले बच्चों में वैज्ञानिक सोच पनपेगी। उनमें विज्ञान के प्रति नया जुनून पैदा होगा। सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति उत्सव मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी वर्चुअल मौजूद रहेंगे। चंद्रयान के सफल लैंडिंग के बाद वह राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद सभी विद्यालयों को इस गौरवशाली क्षण के दौरान विशेष आयोजन करने का आदेश जारी कर दिया गया है। लैंडिंग की अवधि में लाइव प्रसारण व्यवस्था के साथ सभी विद्यालय खुले रहेंगे। इस कार्यक्रम से प्रत्येक बच्चे को जोड़ने का प्रसास है।