फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sero test zero action on lt

सीरो टेस्ट मिला शून्य, एसीएमओ से स्प्ष्टीकरण तलब, एलटी पर कार्रवाई

Sat, 05 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
sero test zero action on lt
सीरो टेस्ट मिला शून्य, एसीएमओ से स्प्ष्टीकरण तलब, एलटी पर कार्रवाई
विज्ञापन

कुदरहा के एलटी के निलंबन की संस्तुति, परशुरामपुर के एमआईसी को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज और गौर में शून्य सीरो टेस्ट पाए जाने पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया का स्पष्टीकरण तलब किया है। कोविड-19 का सैम्पल बॉक्स में भेजे जाने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। कुदरहा में बीटीएम वायल में नमूना ठीक ढंग से न लेने पर एलटी के निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने उनके निलंबन की महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा को संस्तुति भेज दी गई है।

डीएम शनिवार को विकास भवन स्थित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में समीक्षा बैठक कर रही थीं। कहा कि जिले में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसी स्थिति में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बताया गया कि शुक्रवार को सीरो सर्विलांस के अंतर्गत चार ब्लॉकों में एंटीबाडी टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल एकत्र किया जाना था, इसके अन्तर्गत हर्रैया तथा दुबौलिया में 24-24 सैंपल लिए गए, लेकिन कप्तानगंज व गौर में एक भी सैंपल नहीं लिया गया। वहीं, बार-बार निर्देश के बावजूद कोविड-19 का सैंपल बॉक्स में भरकर परसरामपुर की ओर से भेजा गया, जो कि मान्य नहीं है। इसी प्रकार कुदरहा में भी लैब टेक्नीशियन ने बिना नमूना लिए बीटीएम जांच के लिए भेज दिया था। इस लापरवाही के लिए परसरामपुर एमओआईसी को चेतावनी देने तथा कुदरहा के एलटी को निलम्बित करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 532850 लोग है। इनमें से 1,46,643 कुल 28 प्रतिशत लोगों को फर्स्ट डोज का टीका लग गया है। कुल 21,882 कुल 15 प्रतिशत लोगों को सेकेंड डोज का टीका लगा है। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, बीएसए जगदीश शुक्ल, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सोमेश श्रीवास्तव, डॉ. संजय त्रिपाठी, पीडी कमलेश सोनी, संजेश श्रीवास्तव, डॉ. एके कुशवाहा, हरेंद्र मिश्रा, डॉ. आरके हलदार, डीएसओ रमन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed