{"_id":"6654ea770197647c4f06d654","slug":"send-goods-by-train-delivery-by-loading-basti-news-c-207-1-sgkp1004-117858-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन से भेजिए सामान... लोडिंग से डिलीवरी तक मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन से भेजिए सामान... लोडिंग से डिलीवरी तक मिलेगी जानकारी
Tue, 28 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 28 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने शुरू किया कंप्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ट्रेन से सामान (पार्सल) भेजने वालों की लेटलतीफी आदि की शिकायतें अब दूर हो जाएंगी। उन्हें लोडिंग, अनलोडिंग से लेकर डिलीवरी तक की सूचनाएं मोबाइल फोन पर मिलती रहेंगी। इसके लिए रेलवे ने कंप्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है।
पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए सामान बुक करने पर मोबाइल पर सामान ले जाने वाली ट्रेन की जानकारी, लोकेशन भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इसमें कंप्यूटर की मदद से 10 अंकों का एक प्रोग्रेसिव रिफरेंस रिकॉर्ड (पीआरआर) संख्या जनरेट की जाएगी, जिसमें सामान का वजन, बुकिंग स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, बुकिंग की तारीख, समय और ट्रेन नंबर आदि दर्ज होगा।
सामान बुक करने वाले को ट्रेन देरी से चलती है तो उसकी भी सूचना दी जाएगी। पीआरआर की मदद से सामान को आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा। सामान बुकिंग के बाद एक बार कोड जनरेट होगा। यह बार कोड लगेज बुक कराने वाले को उपलब्ध कराने के साथ सामान पर भी चस्पा किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह सेवा शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। वह अपने सामान के बारे में घर बैठे ही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।