फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Senate today at ten centers, 4825 will participate

Basti News: दस केंद्रों पर सीनेट आज, 4825 होंगे शामिल

Wed, 21 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 21 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Senate today at ten centers, 4825 will participate
बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कंबाइंड नर्सिंग इंट्रेंस टेस्ट (सीनेट) की परीक्षा बुधवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 4825 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए इस बार विश्वविद्यालय की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक भी भेजे गए हैं। जिले में सीनेट की परीक्षा दस केंद्रों पर होनी है। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर 1:20 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले में सीनेट परीक्षा के नोडल अधिकारी और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज के प्राचार्य योगेश शुक्ला ने बताया कि जिले में एपीएन डिग्री कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स काॅलेज, राजकीय कन्या विद्यालय, कर्मादेवी स्मृति महाविद्याय, ओमिनी इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, शिवा कॉलोनी, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री गांधीनगर, शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज एवं श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज स्टेशन रोड, पुरानी बस्ती को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी, लेकिन छात्रों को सुबह नौ बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है। परीक्षा केंद्र में सबसे पहले छात्रों की बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। उसके बाद ही उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed