फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   seminar orgnised

Basti News: महिला पुरुष के बीच की खाई भरने का काम कर रहीं डिजिटल तकनीकें

Sat, 25 Feb 2023 03:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
seminar orgnised
फोटो-
विज्ञापन

- विश्व युवा केंद्र नई दिल्ली की ओर से आयोजित की गइ गोष्ठी
- सोशल मीडिया आने से अभिव्यक्ति की आजादी को मिला बल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विश्व युवा केंद्र नई दिल्ली की ओर से आवास विकास कॉलोनी स्थित डॉन वास्को स्कूल और सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के कौशल विकास मिशन केंद्र पर डिजिटल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि साहित्यकार धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि डिजिटल तकनीकें महिला पुरुष के बीच बढ़ी दूरी को कम कर रही हैं।
देश में सोशल मीडिया के आ जाने से अभिव्यक्ति की आजादी काे बल मिला है। अब कोई भी नागरिक अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से दुनियाभर में पहुंचा सकता है। डिजिटल तकनीक के कारण भेदभाव की चुनौतियां कम हो रही हैं। यहां सबको लिखने पढ़ने और बोलने की आजादी है। मेकअप ट्रेनर रूबी ने कहा कि डिजिटल नवाचार और प्रौद्योगिकी के जरिये बेटियां और महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता को महावीर सिंह व निशा ने भी संबोधित किया। बेटियों ने मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर तमाम पुरस्कार जीते। गोष्ठी में डॉ. नवीन सिंह, राजेश मिश्र, डॉ. ज्योति सिंह, गीता कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मौके पर प्रीती चौधरी, वंदना, साक्षी, अर्चना, गीता, वंदना, काजल, शिवानी, रिचा, आशीष श्रीवास्तव, तस्कीन फ़ातिमा, एनके वर्मा, मुकेश मणि त्रिपाठी, अंकिता पांडेय, उमा मिश्रा, नादिया खान, रिचा कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed