{"_id":"6658e0b9f123c7d09c063916","slug":"seeds-were-being-sold-without-license-shop-sealed-in-harraiya-basti-news-c-207-1-sgkp1004-118089-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिना लाइसेंस बेंच रहे थे बीज, हर्रैया में दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिना लाइसेंस बेंच रहे थे बीज, हर्रैया में दुकान सील
Fri, 31 May 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 31 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
- जिलेभर में एक साथ हुई छापेमारी में अधिकारियों ने लिए 31 बीज के नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने छापेमारी कर खरीफ फसलों के बीजों के नमूने लिये। अधिकारियों ने 28 दुकानों से 31 नमूने लिये। हर्रैया में एक बिक्री केंद्र को जिला कृषि अधिकारी ने सील कराया। जबकि डीडी कृषि ने कुसौरा व महादेवा में एक-एक प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी ने हर्रैया तहसील के छह बीज बिक्री केंद्रों की जांचकर 10 बीजों के नमूने लिये। मौर्या बीज भंडार हर्रैया के प्रोपराइटर बीज विक्रय का वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। डीएओ रतन शंकर ओझा ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनका अधिष्ठान सील कर दिया। उप कृषि निदेशक ने सदर में 4 बिकी केंद्राें का निरीक्षण कर तीन नमूना लिया। मेसर्स विशाल खाद भंडार कुसौरा के विक्रेता मौके पर अनुपस्थित मिले और मौर्या सीड्स कंपनी महादेवा के प्रोपराइटर अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए।
उन्होंने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। भानपुर तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी ने 8 बिक्री केंद्रों की जांच कर 9 नमूने लिए। उप संभागीय कृषि अधिकारी सदर ने 10 दुकानों की जांच कर 9 नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।