{"_id":"65baac9b3e34ee78680b2d06","slug":"security-of-question-papers-will-be-on-the-lines-of-evm-basti-news-c-207-1-sgkp1003-110786-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की ईवीएम की तर्ज पर होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की ईवीएम की तर्ज पर होगी सुरक्षा
Thu, 01 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
-स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे सशस्त्र पुलिस बल
-पेपर लीक होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड के निर्देश पर इस बार प्रश्नपत्रों की निगरानी ईवीएम की तर्ज पर की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए 78 हजार 206 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाई स्कूल के 42 हजार 306 और इंटरमीडिएट के 36 हजार 274 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां प्रश्नपत्र रखें जाएंगे वहां नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं।
प्रश्नपत्रों व अवशेष प्रश्नपत्रों को रखने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। जिसमें दो अलग-अलग आलमारियों की व्यवस्था होगी। पहली डबल लॉक युक्त आलमारी में परीक्षा पूर्व प्रश्नपत्रों को रखने की व्यवस्था होगी। दूसरी आलमारी में बचे प्रश्नपत्रों व बंडल स्लिप रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम एवं इसमें रखी आलमारियों की निगरानी रात में भी नाइट विजन वाले सीसी कैमरे की जाएगी।
विज्ञापन
डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के निर्देश मिले हैं। डीबीआर की रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकार्डिंग व संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा।
...
यह होगी व्यवस्था
स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। डबल लॉक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा।