{"_id":"6488c9724b338e0e52052cc6","slug":"sdo-surrounded-the-transformer-at-midnight-received-electricity-after-five-hours-basti-news-c-7-1-205923-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधी रात को एसडीओ का किया घेराव तो लगा ट्रांसफाॅर्मर, पांच घंटे बाद मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधी रात को एसडीओ का किया घेराव तो लगा ट्रांसफाॅर्मर, पांच घंटे बाद मिली बिजली
Wed, 14 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
जलने के बाद जामडीह पांडेय में लगाया गया दूसरा मोबाइल ट्रांसफार्मर।
बस्ती। शहर के जामडीह पांडये में सोमवार रात करीब 10 बजे 400 केवीए मोबाइल ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जल गया। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए उपभोक्ताओं को रात 12 बजे उपखंड अधिकारी के आवास का घेराव करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी 10.20 बजे पहुंची और आग पर काबू पाया। उपभोक्ताओं की सक्रियता के चलते पांच घंटे में ही रात में करीब तीन बजे ही विभाग को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करनी पड़ी। हालांकि रात में पांच घंटे दो हजार की आबादी को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। 33 केवी उपकेंद्र गिदही से जामडीह पांडेय को बिजली आपूर्ति दी जाती है। मोहल्ले में मंदिर के पास स्थित 63 केवीए ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले खराब हो गया था। विभाग ने यहां 400 केवीए मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल किया था। सोमवार रात करीब 10 बजे खंभे से हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी ट्रांसफार्मर पर जा गिरी, देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जलने लगा। मोहल्ले में किराए पर रह रहे एक पुलिस कर्मी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गर्मी से त्रस्त उपभोक्ता रात करीब 12 बजे गिदही उपकेंद्र पहुंचे वहां तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर ने कहा इस समय कोई कर्मी नहीं है, अधिकारियों भी सो रहे होंगे, ऐसे में अब सुबह ही ट्रांसफार्मर लग पाएगा। गर्मी से तमतमाए उपभोक्ताओं ने परिसर में स्थित उपखंड अधिकारी के आवास का घेरवा कर दिया। रात 12 उपखंड अधिकारी उपभोक्ताओं से मिलकर समस्या जाना। उपखंड अधिकारी राम इकबाल प्रसाद ने उपभोक्ताओं को बताया कि रेलवे स्टेशन के पास एक मोबाइल ट्रांसफार्मर खड़ा है। लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर नहीं है। उपभोक्ताओं ने ट्रैक्टर का इंतजाम कर ट्रांसफार्मर लाकर खड़ा कर दिया। तब जाकर रात तीन बजे आपूर्ति सामान्य हुई। उपखंड अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं ने घेराव नहीं किया था। फोन पर वार्ता के बाद सभी मिलने पहुंचे थे।
--
- जामडीह पांडेय में सोमवार रात स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर जल गया था। रात में ही उसे बदलकर दूसरा मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया है। अब स्थिति सामान्य बनी हुई है।
मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
-- --
कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान
- मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का आलम यह है कि सुबह छह बजे से ही लोग पसीना पोंछते नजर आए। 10 बजते-बजते सड़कें सूनी हो गईं। शहर के मालवीय रोड, पक्का बाजार, फव्वारा, शास्त्री चौक पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। बेजुबान पानी ढूंढते नजर आए। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मंगलवार को भी नहीं मिली। मांग के अनुसार खपत बढ़ने पर ट्रांसमिशन प्रबंधन भी हैरान है। ट्रांसमिशन अधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो स्थिति बिगड़ सकती है। जिले में 228 मेगावाट बिजली की खपत सामान्य दिनों में होती है गर्मी में यह 270 मेगावाट तक पहुंच जा रही है। मंगलवार को मंगला कॉलोनी, पिकौरा शिवगुलाम, पिकौरा दत्तूराय, पिकौरा बक्स, रौतापार, बैरिहवा, सिविल लाइंस, पक्का बाजार, मंगलबाजार, चिकवा टोला, राजा मैदान, सुर्ती हट्टा में अधिक कटौती रही। उक्त जगहों पर 08-10 बार कटौती हुई।