{"_id":"698b7fdac6b22ef5b70d66e7","slug":"sdo-receives-charge-sheet-junior-engineer-suspended-basti-news-c-207-1-bst1006-152924-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसडीओ को मिली चार्जशीट अवर अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसडीओ को मिली चार्जशीट अवर अभियंता निलंबित
Wed, 11 Feb 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के पचपेड़िया मोहल्ले में निगम की लापरवाही के चलते दो मासूम बच्चियों की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले को निदेशालय ने संज्ञान में लिया है। प्रबंध निदेशक स्तर से पूछताछ शुरू हुई तो अफसर सकते में आ गए।
आनन-फानन एसई इं. खालिद सिद्दीकी ने पुरानी बस्ती उपकेंद्र के एसडीओ प्रभाकर को चार्जशीट थमाई है, जबकि यहां तैनात अवर अभियंता अभिषेक कुमार दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसई ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। प्रथम दृष्टया अवर अभियंता दोषी पाए गए हैं। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जबकि संबंधित क्षेत्र के अकुशल संविदा कर्मचारी प्रशांत कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। पुरानी बस्ती एसडीओ प्रभाकर को भी चार्जशीट दी गई है।
उन्होंने कहा कि बिना बिजली खंभे के कनेक्शन आवंटित करना गलत है। यदि किसी जगह पर लंबी दूरी केबिल दौड़ाई गई है तो उस क्षेत्र से जुड़े जेई, एसडीओ सीधे जवाबदेह होंगे। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चियों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद