{"_id":"5b43a9914f1c1b08278b5882","slug":"sdm-met-vdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारियों संग एसडीएम ने की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारियों संग एसडीएम ने की मंत्रणा
basti
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद ग्राम विकास अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। लेखपालों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे आय, जाति, निवास के मामलों को देखते हुए सोमवार को ग्राम विकास अधिकारियों के साथ एसडीएम ने बैठक की। प्रभावित हो रहे कार्यों में सहयोग की अपील की।
लेखपालों की हड़ताल से लंबित हो रहे कार्यों के लिए शासन के फरमान के अनुपालन में एसडीएम रमेश कुमार व तहसीलदार नवीन प्रसाद ने रामनगर और सल्टौआ ब्लॉक के सभी ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को सरकारी आदेश का हवाला देते हुए आय, जाति और निवास के प्रभावित हो रहे कार्यों को करने के लिए सहयोग मांगा। इन्हें जारी करने में बरती जाने वाली सावधानियों से भी लोगों को अवगत कराया। कहा कि यदि प्रमाण पत्रों की बाबत रिपोर्ट लगाने में किसी प्रकार की असुविधा महसूस हो तो तत्काल संबधित राजस्व निरीक्षक अथवा अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सभी राजस्व निरीक्षकों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी कर्मचारियों को दिए गए। बैठक में रामनगर और सल्टौवा ब्लॉक के सभी ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।