फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM Direction on Sanchari Rog

संचारी रोग के लिए हाईरिस्क गांवों पर होगी स्वास्थ्य विभाग की नजर

Thu, 23 Jun 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDM Direction on Sanchari Rog
संचारी रोग के लिए चिह्नित गांवों पर होगी स्वास्थ्य विभाग की नजर
विज्ञापन

बस्ती। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं समुचित उपचार प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले चार वर्षों में संचालित इस अभियान के बेहतर नतीजे आए हैं तथा दिमागी बुखार लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने हाईरिस्क विलेज पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विशेष ध्यान दें।
यह निर्देश सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने दिए हैं। वे पहली जुलाई से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 16 जुलाई से शुरू होने वाले दस्तक अभियान के लिए कलेक्ट्रेट में आयोजित तैयारी बैठक में बोल रहे थे। कहा कि अभियान के दौरान 11 विभागों के माध्यम से प्रयास करके इन रोगों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा, जो जनपद, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करके अभियान संचालित करेगा। अभियान के दौरान बुखार, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों, मच्छरों का प्रजनन वाले घर की सूची बनाई जाएगी। विभाग अभियान की मानीटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण तथा विश्लेषण करेगा। नगर पालिका एवं नगर पंचायते मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोगो के साथ-साथ शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, खुले में शौच न करना तथा मच्छरों के रोक-थाम के लिए जागरूकता के लिए कार्य करेंगी। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम स्तर पर सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा जल निकासी की व्यवस्था करायी जाएगी। ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान अभियान के नोडल होंगे। उथले हैंडपंप को लाल रंग से चिन्हित किया जाएगा, खराब इण्डिया मार्क टू हैंडपंप ठीक कराया जाएगा, जलाशय एवं नालियों की सफाई होगी, झाड़ियों को साफ कर मैलाथियान से फॉगिग करायी जाएगी। गांव में कूड़ेदान की व्यवस्था होगी। कहा कि पशुपालन विभाग सूकर पालकों को अन्य व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। सूअरबाड़ों पर वेक्टर नियंत्रण एवं सीरो सर्विलेंस की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों को चिह्नित करके उन्हें पोषाहार का वितरण करेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग अभिभावको व शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कोविड-2019 दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोग से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। संचालन जिला मलेरिया अधिकारी आइए अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सीएल कनौजिया, एसआईसी डॉ. आरके वर्मा, एसडीएम जीके झा. गुलाब चन्द्र, यूनिसेफ के मनोज कुमार एवं अनीता सिंह, डॉ. एके कुशवाहा, डीपीआरओ एसएस सिंह, संदीप वर्मा, मनीष सिंह, एलके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed