फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scorched body, pace of life stopped

Basti News: झुलसा बदन, थम गई जिंदगी की रफ्तार

Wed, 29 May 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scorched body, pace of life stopped
दूसरी बार 43 पर पहुंचा अधिकतम पारा
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जा रही तपिश, सूनी हो जा रहीं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नाैतपा में पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान जारी किया है। सूरज की तपिश धरती रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम पारा सीजन में दूसरी बार उच्चतम स्तर को छूआ है। इससे पहले 18 मई को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।
मंगलवार सुबह 8 बजे से ही तपिश ने मॉर्निंग वॉक करने वालों को बेचैन कर दिया। गर्मी ने इस साल एक ही महीने में तीन बार पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुबह 8 बजे तापमान 35 डिग्री, 9 बजे 36, 10 बजे 37, 11 बजे 38, 12 बजे 39, एक बजे 40, दो बजे 42, तीन बजे 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा अधिकतम स्तर से शाम पांच बजे के बाद एक-एक डिग्री नीचे गिरना शुरू हुआ। भीषण गर्मी के कारण चार दिनों से बाजार की रौनक गायब है। सुबह 10 बजे के बाद से सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि मानों गर्मी के कारण जिंदगी थम सी गई है। बाजारों में चहल-पहल घटने से व्यवसायी चिंतित दिख रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के चलते सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी व्याकुल दिखे। दरअसल, शहर में इनके लिए पेयजल की कोई व्यवस्था न हाेने के कारण यह पानी की तलाश में घूमते रहते हैं। कटेश्वर पार्क में बंदर हों या पक्षी गर्मी से राहत के लिए परेशान दिखे। जबकि अन्य छुट्टा जानवर पानी की तलाश में दिनभर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोढ़ में खाज का काम कर रही बिजली कटौती
चिपचिपाती गर्मी में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। हर घंटे में दो से तीन बार अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। गांधीनगर के विनोद बताते हैं कि चार दिनों से पसीना नहीं सूख रहा है। राहत के लिए जैसे ही एसी, कूलर के पास बैठो बिजली कट जा रही है। लोकल फाल्ट के नाम पर उपभोक्ताओं को खूब परेशान किया जा रहा है। मंगलवार को शहर में करीब 165 फाल्ट शाम पांच बजे तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed