{"_id":"62ec1c37abaa461763438474","slug":"scooty-riding-woman-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-basti-news-gkp4460601165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत
विज्ञापन
नीलम देवी की फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत
परशुरामपुर। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर बैजलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कूटी सवार 35 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
जानकारी के अनुसार नीलम देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी परशुरामपुर थाना पैकोलिया अपनी स्कूटी से परशुरामपुर की तरफ जा रहीं थीं। बैजलपुर के पास परशुरामपुर की तरफ ही जा रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नीलम की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। परशुरामपुर एसओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि मृतका नीलम के बेटे शुभम की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।