फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   science exhibition

छात्रों की वैज्ञानिक  सोच माॅडलों मेें दिखी 

Thu, 07 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
science exhibition
दो दिवसीय विज्ञान संगोष्ठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पं. पशुपतिनाथ इंटर कालेज बखरिया में विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी औषधियां उपलब्ध कराई गईं। डा. प्रीति मिश्र ने लगभग 200  छात्रों का परीक्षण किया। छात्रों ने अनेक माडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


जीवन ज्योति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण, ज्ञान विज्ञान, कंप्यूटर आदि पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विज्ञान के साथ ही छात्रों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे गए और छात्रों के प्रश्नों का विशेषज्ञों ने जवाब दिया। संचालक बृहस्पति पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर हैं, जहां छात्रोें की क्षमता, दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है। 
विज्ञापन


जीवन ज्योति संस्थान के सचिव जय प्रकाश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों में ज्ञान विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और छात्रों को अंधविश्वास से मुक्ति दिलाते हुए उनमें वैज्ञानिक चेतना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी में देवनाथ, अनुपमा, ऋतुराज, अमित, शिवचरण, अभिषेक, मनीष, श्रेया, अमित, विक्रम, रीतिका, अमीसा, सेजल, गायत्री, मुस्कान, अनूप पांडेय, विनय, राजपाल, प्रियंवदा, प्रिया, रिया, सुमन, शिवांश, अमित, अभिषेक, निशांत शुक्ल, प्रशांत पांडेय, रागिनी, प्रियांशु, अरुण चौरसिया, अभिषेक चौधरी, आदित्य, शुभम पांडेय आदि ने अनेक प्रश्नों के जवाब दिए। इन्हें समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। विज्ञान प्रदर्शनी में अनिल मिश्र, महेंद्र मौर्य, अनिल चौधरी, सचिंद्र शुक्ल, हरेंद्र पांडेय, परमात्मा चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, रेनू यादव, स्कंद शुक्ल, अविनाश उपाध्याय, विकास श्रीवास्तव, अनूप शुक्ल, पूजा उपाध्याय, सरोज वर्मा, सरिता वर्मा, श्रद्धा यादव, नूपुर चौधरी, सूरज, शालू श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed