फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   school

रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह से स्कूल पहुंचे बच्चे

Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
school
रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह से स्कूल पहुंचे बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना संक्रमण के कारण बंद पूर्व माध्यमिक स्कूल मंगलवार को खुल गए। रिमझिम फुहारों के बीच कक्षा छह से आठ से बच्चे मुस्कुराते हुए उत्साह से स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। हालांकि बारिश के कारण छात्र संख्या कम रही। शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत किया और कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए कक्षाओं में बैठाया।
शासन की ओर हरी झंडी मिलने के बाद कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल को एक बार फिर खोल दिया गया। इससे पहले दस फरवरी को स्कूल खुले थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक के बाद बंद कर दिए गए थे। मंगलवार को नए दिशा-निर्देशों के साथ स्कूल खुले बच्चे काफी खुश दिखे। बच्चों ने कहा कि स्कूल बंद होने के कारण घर में पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। अब स्कूल खुला है तो सही से पढ़ाई हो पाएगी। स्कूल खुलने पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी तरह बच्चों ने पालन किया। लेकिन कई स्कूल ऐसे भी रहे, जहां शिक्षक से लेकर बच्चे तक बिना मास्क के नजर आए। कक्षाओं में शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में पहले दिन कुल 30 विद्यार्थी पठन-पाठन के लिए आए। प्रभारी प्रधानाध्यापक संध्या ने बताया कि नियमानुसार, छात्रों को बैठाया गया। नए सत्र में अब तक 44 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार संविलियन विद्यालय चकदहा में पहले दिन 143 छात्राओं में से 18 बच्चे आए।प्रधानाध्यापक गोविंद पांडेय ने बताया कि सभी बच्चों को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभिभावकों से सहमति पत्र भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम का चखा स्वाद
बनकटी। विकास खंड बनकटी के संविलियन विद्यालय देवमी में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं ने एमडीएम का भी स्वाद चखा। प्रधानाध्यापक व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बनकटी ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला, ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी ने बच्चों का अभिवादन किया। सहायक अध्यापक कमलेश्वर प्रसाद, बाल इंदु, विनोद कुमार चौधरी, अनुपम, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी, विनय कुमार शर्मा, प्रीति वर्मा, विद्यालय प्रबंध अध्यक्ष रंजना देवी आदि मौजूद रहे।
अधिक संख्या वाले स्कूल दो पाली में चलेंगे
जिले में 639 उच्च प्राथमिक विद्यालय रहे हैं। जिसमें लगभग पचास हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि शासन के दिशानिर्देशों पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक के जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या ज्यादा है। वहां पर विद्यालय में दो पाली में चलाया जाएगा। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 बजे से दो बजे तक की होगी।

तीसरी लहर को देखते हुए सभी स्कूलों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। सभी बच्चों को मास्क लगाकर आना है और कक्षाओं में शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। इसकी समीक्षा की जा रही है। जहां भी लापरवाही मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।
जगदीश शुक्ल, बीएसए, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed