फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scan the QR code and give your opinion about Basti Police

Basti Police: क्यूआर कोड स्कैन कर दीजिए बस्ती पुलिस के बारे में अपनी राय, ADG जोन ने मांगी प्रतिक्रिया

Fri, 05 Aug 2022 09:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 09:44 AM IST
सार

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए जनता का फीडबैक लेने के लिए एडीजी ने यह परफॉर्मेंस चेक प्रोग्राम शुरू किया है। इस क्यूआर कोड के जरिये यहां के थाना प्रभारियों का भी मूल्यांकन कराया जा रहा है। इस सर्वे में अधिक से अधिक लोग वोट कर सकें इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Scan the QR code and give your opinion about Basti Police
बस्ती पुलिस द्वारा जारी किया गया क्यूआर कोड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जोन के 11 जिलों की पुलिस कैसा काम कर रही है, जनता के बीच पुलिस की छवि कैसी है, इसको जानने के लिए गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार की तरफ से जनता की प्रतिक्रिया ली जा रही है। इसके लिए बस्ती जनपद का एक क्यूआर कोड जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस कोड को स्कैन करते ही ट्विटर पोल व डायरेक्ट पोल का विकल्प खुल जाएगा। जिस पर लोग सात अगस्त तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए जनता का फीडबैक लेने के लिए एडीजी ने यह परफॉर्मेंस चेक प्रोग्राम शुरू किया है। इस क्यूआर कोड के जरिये यहां के थाना प्रभारियों का भी मूल्यांकन कराया जा रहा है। इस सर्वे में अधिक से अधिक लोग वोट कर सकें इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिलों के सभी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ इस क्यूआर कोड को अपने क्षेत्र के भीड़भाड़, बाजार, बैंक एटीएम में चस्पा करवाएंगे और थाना प्रभारियों का इसी तरह मूल्यांकन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed