फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu's water level started rising...Citizens struggling with erosion and swamps

Basti News: बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर... कटान, दलदल से जूझ रहे नागरिक

Sun, 29 Sep 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level started rising...Citizens struggling with erosion and swamps
कुदरहा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव बड़कापुरवा में कटान करती सरयू नदी। 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, फिर दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। माझा क्षेत्र में कटान, दलदल ने मुसीबत बढ़ दी है। नदी के तटवर्ती क्षेत्र में अक्सर मवेशी दलदल में फंस जा रहे हैं। इन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में ग्रामीणों की हालत पतली हो जा रही है। कटान से दहशत भी है।
दुबौलिया संवाद के अनुसार, दो दिन से लगातार बारिश होने और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते शुक्रवार की देर रात से ही सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि, नदी अभी लाल निशान से नीचे है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, शनिवार की दोपहर तीन बजे नदी का जलस्तर लाल निशान 92.730 मीटर से 46 सेंटीमीटर नीचे रिकाॅर्ड किया गया है। मगर, जलस्तर बढ़ने से नदी व तटबंध के बीच बसे दर्जनों गांव के लोग बाढ़ की आशंका में सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

..
कटान से मिनी सचिवालय हुआ धराशायी
गायघाट। कुदरहा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव बैडारी एहतमाली के मईपुर बड़कापुरवा में सरयू नदी ने फिर से कटान शुरू कर दी है। शनिवार को मिनी सचिवालय पूरी तरह नदी की धारा में धराशायी हो गया। पिछले एक हफ्ते से यहां नदी का जलस्तर घटने से कटान बंद था। इससे ग्रामीणों को राहत मिली थी। इधर दो दिनों में जलस्तर में वृद्धि के कारण फिर से कटान होने लगी है। मिनी सचिवालय की पिछली दीवार और छत शनिवार की सुबह नदी की धारा में विलीन हो गई। मईपुर बड़कापुरवा और महुआपार कला के मदरहवा पुरवा के दर्जनों घर से नदी सटकर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed