{"_id":"66ccd8b9a4019ceea3047cb4","slug":"saryu-water-level-is-decreasing-rapidly-basti-news-c-207-1-bst1001-122710-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेजी से घट रहा सरयू का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेजी से घट रहा सरयू का जलस्तर
Tue, 27 Aug 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया में बाढ़ पीड़ितों में बांटी गई राहत समाग्री।
मदरहवा और मईपुर में कटान बंद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। तटबंधों पर नदी के तेज बहाव के चलते दबाव बरकरार है। नदी पिछले 24 घंटे में करीब 17 सेमी नीचे आई है। अति-संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर ठोकर नंबर एक और खलवा गांव के पास भी तटबंध पर नदी के तेज बहाव का दबाव बना हुआ है।
बाढ़ खंड विभाग लगातार संवेदनशील स्थलों की निगरानी में जुटा हुआ है। बाढ़ के पानी से घिरे गांव सुबिका बाबू और आंशिंक टेढ़वा के लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। अभी भी गांव जाने वाली पगडंडी पर एक से डेढ़ मीटर पानी भरा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.907 मीटर पर दर्ज हुआ है। यह लाल निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर है।
सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव मदरहवा और मईपुर में सोमवार को फिलहाल कटान रुक गई है। इससे ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की है। लेकिन, अब भी यहां के लोग तटबंध और प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। नदी का जलस्तर घटने से पानी भी खिसकने लगा है। प्रशासन की ओर से शरणालय में कम्यूनिटी किचेन संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
..
बाढ़ पीड़ितों में पहुंचाई गई राहत सामग्री की पहली खेप
दुबौलिया। बाढ़ पीड़ितों के लिए एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय अपनी टीम के साथ राहत सामग्री की पहली खेप लेकर सोमवार को कटरिया-चांदपुर तटबंध पहुंचे। यहां बाढ़ पीड़ितों में इसका वितरण किया गया। सरयू नदी में आई बाढ़ से नदी एवं तटबंध के बीच बसे गांव के लोगों को राहत सामग्री दी गई।
प्रत्येक राहत किट में रोजमर्रा की जरूरत के सामान आलू , आटा, दाल, चावल, तेल, मसाला, चना सहित अन्य समाग्रियां शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित सुबिका बाबू गांव के 100 और टेढ़वा के 70 तथा विशुनपुरदास की अनुसूचित बस्ती के 45 परिवारों में राहत सामग्री दी गई। सभी लोग मोटरबोट एवं डोंगी पर किट लाद कर घर पहुंचे। इस मौके पर राजस्व कर्मी अशोक पटेल, अजीत सिंह, राम जीत , फौजदार, श्रीराम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, बब्लू सिंह आदि मौजूद रहे।