फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu's water level is rising again

फिर बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर, तटवर्ती गांवों में खलबली

Thu, 09 Sep 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level is rising again
दुबौलिया क्षेत्र के टकटकवा रिंगबाध पर नदी बनाए है दबाव। - फोटो : BASTI
फिर बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर,
विज्ञापन

दुबौलिया/विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू का जलस्तर तेजी से घटने के बाद दोबारा बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि बृहस्पतिवार जलस्तर 92.36 मीटर दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान 92.73 मीटर से 37 सेंटी मीटर नीचे है।
जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती गांवों में फिर खलबली मच गई है। अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर के ठोकर नंबर एक के आगे और बंजरिया व खजांचीपुर के बीच खेती की जमीनों पर कटान हो रही है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर भिऊरा और भनखरपुर के बीच नदी कटान कर रही है। बाढखंड अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि जलस्तर में मामूली बढ़ दर्ज की गई है। संवेदनशील जगहों की निगरानी की जा रही है स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को वितरित की गई राहत सामग्री
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव माझा किता अव्वल, माझा दलपतपुर, माझा जरही में बृहस्पतिवार को राहत सामग्री वितरित की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुखकेके सिंह ने करीब 750 ग्रामीणों का राहत सामग्री वितरित किया। प्रमुख ने कहा कि सरकार बाढ़ से स्थाई निजात के लिए योजना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है। तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राजस्व कर्मियों की मदद से क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। मौके पर लेखपाल ललित कुमार यादव, अवधेश श्रीवास्तव, आदर्श पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed