{"_id":"63430c810293ba6cef5b6d40","slug":"saryu-s-water-level-above-danger-mark-basti-news-gkp453398630","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के सुविकाबाबू गांव में पानी के बीच से होकर आते जाते ग्रामीण।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
विक्रमजोत/दुबौलिया। विभिन्न बैराजों से करीब 4.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण एक बार फिर सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर में तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, रविवार को शाम पांच बजे तक जलस्तर लाल निशान 92.73 को पार कर 92.97 पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर है। जलस्तर आगे भी बढ़ने का अनुमान है।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर सुविकाबाबू व कुर्मियाना गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। ग्रामीण नाव के सहारे दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। सुविका बाबू में प्रशासन की ओर से सात नाव लगाई गई है। विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, टेढ़वा, भूअरिया, अशोकपुर ग्राम पंचायत के कई पुरवों की ओर से पानी तेजी से बढ़ रहा है। खलवा गांव के पास बने ठोकर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बाढ़ खंड ईंट से भरी बोरियां लगाकर कटान रोकने का इंतजाम कर रहा है।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, तटबंध विहीन गांवों में एक बार फिर बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। सरयू का पानी हाईवे पारकर खेतों में भर रहा है। कल्यानपुर, भरथापुर, पड़ाव आदि गांव दोबारा पानी से घिरने लगे हैं। कल्यानपुर भरथापुर संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। गांव के जितेंद्र सिंह, केशवचंद्र पांडेय, दयाराम आदि ने बताया कि फिर से जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। लगातार निगरानी की जा रही है।