फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saryu river's water level rises three centimeters

सरयू का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ा, बाढ़ का खतरा बरकरार

Sat, 11 Jul 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
saryu river's water level rises three centimeters
सरयू का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ा, बाढ़ का खतरा बरकरार
विज्ञापन

दुबौलिया/विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी शाम पांच बजे तक 92.73 मीटर पर बह रही थी, जिससे माझा क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कृषि योग्य जमीनों की कटान बहुत तेज हो रही है।
चार दिनों से पानी से घिरे सुबिखा बाबू में प्रशासन ने चार नाव की व्यवस्था किया है। बाढ़ का पानी चारों ओर भरने से पूरा गांव टापू जैसा नजर आ रहा है। नदी के पानी से तटबंधों पर दबाव बना हुआ है। अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर पानी का दबाव बरकरार है। वहीं गौरा सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के पास बने ठोकरों पर भी दबाव बना हुआ है। कटरिया गांव के ठोकर का बेस शुक्रवार को करीब 20 मीटर बैठ गया था। बाढ़ खंड लगातार इसकी मरम्मत में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

दलपतपुर गांव के सामने भनखरपुर, खजांचीपुर, विशुनदासपुर, कटरिया, मझियार में खेती की जमीन का कटान तेजी से हो रहा है। तटबंध और सरयू के बीच बसे दर्जनभर गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करनी मुश्किल हो गई है। तटबंधों पर रैनकट से चलना मुश्किल हो रहा है। इसे भरने के नाम पर विभाग खानापूरी कर रहा है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है। क्षतिग्रस्त कटरिया ठोकर की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग ने बताया है कि शनिवार को नदी का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से आपदा प्रभावित गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ खंड ने कटर, ठोकर निर्माण व मरम्मत बंद कर दी है। शनिवार को अभियंता, कर्मचारी, श्रमिक व ठेकेदार गायब मौके से रहे। तटीय इलाकों में बाढ़ की चर्चा तेज हो गई है।

प्रभावित गांव भरथापुर व कल्यानपुर निवासी जितेंद्र सिंह, हेमंत पांडेय, संजय यादव, मंगल प्रसाद, दयाराम, अभिषेक शर्मा, राम बहादुर, घनश्याम, कलावती देवी, पुष्पा देवी आदि ने बताया कि बाढ़ खंड ने कटान रोकने के लिए गांव में तीन डैंपनर वा कटर बनाने की योजना थी। करीब डेढ़ माह पूर्व काम भी शुरू हुआ। भरथापुर में जितेंद्र सिंह के घर के पीछे एक डैंपनर, दूसरा हेमंत पांडेय के घर के पीछे और तीसरा घनश्याम पांडेय के घर के पास खुदाई तो हुई, पर और काम नहीं किया गया। तीनों जगहों पर पानी भरा हुआ है। नदी का पानी बाघनाला, भरथापुर, कल्यानपुर, चांनपुर व छतौना गांव के पास तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed