फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu increased pressure on embankments

सरयू ने तटबंधों पर बढ़ाया दबाव

Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Saryu increased pressure on embankments
दुबौलिया क्षेत्र में बंधे को बचाने के लिए बोरी का सहारा। - फोटो : BASTI
सरयू ने तटबंधों पार बढ़ाया दबाव
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर पहुंचकर स्थिर हो गया है। दियारा क्षेत्र में तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है। नदी खेती योग्य जमीन तेजी से काट रही है। नदी की धारा तटबंधों पर दबाव बना रही है।
सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को लाल निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर यानी 92.750 मीटर पर आकर स्थित हो गया है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। दुबौलिया के अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर पानी का दबाव बरकरार है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के पास बने ठोकरों पर दबाव बढ़ रहा है। सुबिखा बाबू चारों ओर से पानी से घिर गया है। कटरिया गांव के सामने बने ठोकर के नोज का बेस पानी के दबाव के कारण बैठ गया है। बाढ़ खंड लगातार इसकी मरम्मत में जुटा हुआ है। दलपतपुर गांव के सामने भनखरपुर, खजांचीपुर, विशुनदासपुर, कटरिया में नदी खेती की जमीनों को तेजी से काट रही है।
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर 92.750 मीटर पर आकर रुक गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। नदी के तेज बहाव के कारण तटबंधों पर दबाव बना हुआ है। बाघानाला के गांव के पास बने शवदाह गृह नदी के कटान क्षेत्र में आ गया है। भरथापुर को फूलडीह से जोड़ने वाले मार्ग पर कटान हो रही है। यहां आम का पेड़ व बाढ़ खंड का कटर नदी की जद में है। प्रधान संजय यादव, केशव चंद पांडेय, मंगल प्रसाद, भरथापुर के जितेंद्र सिंह, दयाराम, बाघानाला निवासी दुखी, विनोद कुमार, अमित कुमार कटान रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed