फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saru river

घट रहा जलस्तर, सरयू अब भी खतरे के निशान से 68 सेमी ऊपर

Sun, 16 Aug 2020 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
saru river
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार रात से घटने लगा। हालांकि अभी भी क्षेत्र के 20 से अधिक गांव मैरूंड हैं। अधिकांश ग्रामीण मवेशियों को लेकर तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वहीं जलस्तर घटने से कई स्थानों पर कटान शुरू हो गई है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सरयू का जलस्तर 93.41 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.73 मीटर से 68 सेमी ऊपर है। अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर और गौरा सैफाबाद तटबंध के पारा व मटिहा गांव के ठोकरों पर पानी का दबाव बना हुआ है। टकटकवा गांव की सुरक्षा के लिए बने रिंगबांध से पानी ओवर फ्लो हो रहा है। सुविखा बाबू्, टेढवा, खंजान्चीपुर, विशुनदासपुर का पुरवा, दिलाशपुर का भरपुरवा, देवारागंगबरार, अराजीडूही, धरमूपुर ऐहतमाली अभी भी मैरुंड हैं। अशोकपुर ग्राम पंचायत के छोटकी भुअरिया, दयाराम पुरवा, गोडियाना पुरवा, बलुइया, सतहा आदि गांव जलमग्न हैं। इन गांवों में आने-जाने के लिए नाव ही सहारा है। बरदियालोहार का पुरवा, बानेपुर, पूरेमोतीराम के चारों ओर पानी पसरा हुआ है। विशुनदासपुर का पुरवा निवासी मवेशी सहित तटबंध में रह रहे हैं। जलस्तर गिरने से बंजरिया, कटरिया विशुनदासपुर, भनखरपुर, टकटकवा में कटान तेज हो गई है। गांव के लल्लू, बुल्ला, अंबिका सिंह, नीरज सिंह आदि ने बताया की नदी खेती की जमीनों पर कटान तेज कर रही है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया की जलस्तर घट रहा है। तटबंधों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। चौकसी बढ़ा दी गई है। हालात अभी नियंत्रण में है।
विज्ञापन

627 बाढ़ पीड़ितों को सांसद ने राहत सामग्री बांटी
कलवारी। प्राथमिक विद्यालय कलवारी में सांसद हरीश द्विवेदी ने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी। माझाकला, भगवंतपुर, अइलहा, माहुआपार खुर्द, महुआपार कला व माझा-फूलपुर के 627 पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। मौके पर एसडीएम अशाराम वर्मा, तहसीलदार पवन जायसवाल, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, प्रियंका त्रिपाठी, रामसूरत वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, अमोद आर्या, मातिबर प्रसाद, प्रेम प्रकाश चौधरी, श्रुति कुमार अग्रहरि, मनीश त्रिपाठी, रवि पांडेय, बब्लू पांडेय, सुनील अग्रहरि, सुरेश सिंह, राम तौल, प्रधान प्रतिनिधि माझा-कला रामभेज यादव, प्रधान इरशाद अहमद, पवन यादव, परमात्मा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को बांटा मास्क
कलवारी। स्काउट प्रशिक्षक कुलदीप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। कहा, सामाजिक दूरी का पालन करके ही इस महामारी से बचा जा सकता है। इसी क्रम में उन्होंने सभी को मास्क भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed