{"_id":"613b9bb78ebc3ebead052944","slug":"sant-kabirnagar-jail-will-be-operational-from-tomorrow-basti-news-gkp408692195","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर जेल कल से हो जाएगी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर जेल कल से हो जाएगी चालू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जेल कल से हो जाएगी चालू
बस्ती। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिन में 11 बजे संतकबीरनगर जिले के नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जनपद कारागार के सभागार में आयोजित किया गया है।
मंडल कारागार बस्ती के अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार को 11 बजे हेलीकॉप्टर से सीधे कारागार परिसर में उतरेंगे। यहीं पर स्थित सभागार में कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में तैयारियां मंडल स्तर से लेकर जिले तक शुरू हो गई हैं। कमिश्नर, आईजी परिक्षेत्र ने जनपद कारागार के लोकार्पण की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। सीएम के संतकबीरनगर आगमन व लोकार्पण कार्यक्रम के चलते पूरा प्रशासनिक अमला एक-एक बिंदु पर तैयारियों को पूरा कर रहा है।
970 कैदियों के रखने की व्यवस्था वाली नवनिर्मित संतकबीरनगर जेल में महिला-पुरुष के साथ ही अवयस्क कैदी भी रखे जाएंगे। जनपद कारागार का निर्माण करीब 6 माह पहले ही पूरा हो चुका है। विधिवत तौर पर जनपद कारागार के शुभारंभ न होने के कारण अब भी यहां पर जनपद के बंदी नहीं रखे जा रहे थे। इधर हफ्ते भर पहले नए जेलर गोविंद राम वर्मा की शासन से तैनाती के बाद माना जा रहा था कि जल्द ही मुख्यमंत्री इस जेल का लोकार्पण कर देंगे। रविवार को होने वाले इसके लोकार्पण के बाद मंडल कारागार में रखे गए जनपद संतकबीरनगर के करीब पांच सौ बंदी यहां से स्थानांतरित किए जाएंगे। जेल अधीक्षक ने बताया कि मंडल जेल वर्तमान समय में कुल 1380 बंदी निरुद्ध हैं, जिसमें जनपद संतकबीरनगर के 340 विचाराधीन पुरुष बंदी, 28 अंडर ट्रायल महिला बंदी, एक एनएसए बंदी , 23 नाबालिग व छ: बच्चे निरूद्ध हैं। जबकि सिद्ध दोष पुरुष 69 व 10 सजायाफ्ता महिला कैदी सजा काट रहीं हैं। इन सभी को रविवार के बाद स्थानांतरित कर दिया जाएगा।