{"_id":"699cafdfc157d63d420b0c43","slug":"sant-gadge-is-the-biggest-hero-of-the-cleanliness-campaign-mahendranath-basti-news-c-207-1-bst1005-153779-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान के सबसे बड़े नायक हैं संत गाडगे : महेन्द्रनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान के सबसे बड़े नायक हैं संत गाडगे : महेन्द्रनाथ
विज्ञापन
बस्ती। समाज सुधारक महान संत गाडगे को उनके जयन्ती अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने संत गाडगे को नमन करते हुये कहा कि उन्होंने अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। वे स्वच्छता अभियान के सबसे बड़े नायक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, दयाशंकर मिश्र, जावेद पिंडारी, मो. स्वालेह, मो. सलीम, जमील अहमद, गीता भारती, आरडी निषाद, हरीश गौतम, पंकज निषाद आदि ने कहा कि संत गाडगे बाबा के जीवन का एकमात्र ध्येय था- लोक सेवा। दीन-दुखियों तथा उपेक्षितों की सेवा को ही वे ईश्वर भक्ति मानते थे। धार्मिक आडंबरों का उन्होंने प्रखर विरोध किया। अरविन्द सोनकर, गुलाब सोनकर, राम सिंह यादव, मो. हाशिम, सोनू शर्मा, रमेश गौतम, नितराम चौधरी, चन्दन कन्नौजिया, मन्नू सिंह, राम सुरेश यादव, मोनू यदुवंश, राजेन्द्र यादव, नसीबुल्लाह, रणजीत यादव मौजूद रहे।