फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sanjeev became the block president of the Primary Teachers' Union

Basti News: संजीव बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev became the block president of the Primary Teachers' Union
हर्रैया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई विक्रमजोत का त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को छावनी स्थित बीआरसी परिसर में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, चुनाव अधिकारी जिला संगठन मंत्री विवेक कांत पांडेय और जिला प्रचार मंत्री विजय राव की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार सिंह 225 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह को 138 मत मिला। इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी का गठन हुआ। मंत्री पद पर सत्यप्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मधुकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद वकीलउद्दीन, मोहनलाल, महेश कुमार, कृष्ण चंद्र गौतम और सरोज, संयुक्त मंत्री पद पर जयशंकर पांडेय, संगठन मंत्री पद पर एकता सिंह, अनुपम, हरीश कुमार और जूही श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री पद पर जूही आनंद, राजेंद्र प्रसाद और प्रियंका सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विजय सेन निर्वाचित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed