{"_id":"67a7aac385ef3f6cb90675dd","slug":"samadhan-diwas-highest-number-of-land-dispute-cases-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131739-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : जमीन विवाद के सर्वाधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : जमीन विवाद के सर्वाधिक मामले
Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाने में समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम रवीश गुप्ता और एसपी अभिनंदन ने सुनवाई की। दोपहर करीब एक बजे पहुंचे दोनों अधिकारियों ने 40 मिनट तक प्रार्थनापत्रों की सुनवाई करते रहे। थाने का अपराध आठ रजिस्टर को देखकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जमीन से जुड़े मामले अधिक आए।
इस दौरान बलुवा निवासी अंजू यादव के जमीन के विवाद में पैमाइश कराने की मांग की। बानपुर उर्मिला किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के संचालक और रिश्तेदारों के बीच हिस्सेदारी को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के अभिषेक श्रीवास्तव ने घटना की फुटेज के अनुसार कार्रवाई की मांग की। डीएम ने थानाध्यक्ष से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अलावा जमीन के विवाद में बारीघाट निवासी रामशब्द, महेंद्र कुमार, साहूपार निवासी बजरंगी व डिहीखास निवासी महेंद्र कुमार आदि ने पैमाइश कराने की मांग की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी स्वर्णिम सिंह, तीन राजस्व निरीक्षक व दो लेखपाल उपस्थित रहे।