{"_id":"69e12c403c7fd1e00d0240b4","slug":"salary-of-nine-accountants-of-harraiya-stopped-notice-issued-to-20-of-sadar-tehsil-basti-news-c-207-1-bst1006-156964-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर्रैया के नौ लेखपालों का वेतन रोका सदर तहसील के 20 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर्रैया के नौ लेखपालों का वेतन रोका सदर तहसील के 20 को नोटिस जारी
विज्ञापन
बस्ती। डीएम के निर्देश पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह से 15 अप्रैल तक चले विशेष अभियान में लापरवाही बरतने पर हरैया तहसील के नौ लेखपालों का वेतन रोका गया है। इसके साथ ही सदर तहसील के 20 लेखपालों को नोटिस जारी की गई है।
तहसील बस्ती सदर, हर्रैया को प्रति दिवस 3500 एवं भानपुर व रूधौली को 1500 फार्मर रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य दिया गया था। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रसाद भारती ने बताया कि इसके अतिरिक्त एडीएम वित्त, मुख्य राजस्व अधिकारी, अतिरिक्त एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने तहसीलों का भ्रमण किया। बताया कि जनपद में 5,20,346 किसानों में से 3,71,116 (71.31 प्रतिशत) किसानों ने विभिन्न माध्यमों से अपना फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लिया गया है।
अवशेष किसानाें की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराए जाने के लिए लगातार राजस्व विभाग, ग्राम प्रधान एवं कोटेदार द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले हर्रैया तहसील के 9 लेखपाल अवधेश यादव, सोनिका वर्मा, सुमित कुमार मौर्य, राहुल गोस्वामी, भोला पासी, राजेश भाष्कर, कौशलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं अख्तर आलम का अप्रैल माह का वेतन अग्रिम आदेश तक तहसीलदार हर्रैया ने बाधित कर दिया है जबकि तहसील बस्ती सदर में 20 लेखपालों को नोटिस जारी किया गया है। पंचायतों में रोस्टरवार कैंप लगाया जा रहा है।
मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व जनपद के अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र में उपस्थित रहकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जा रहे कैंप का निरीक्षण किया गया। कैंप से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से पीएम किसान, फसल बीमा, और अन्य योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना बिचौलिए के सही पहचान और त्वरित भुगतान होंगा।
उन्होंने बताया कि डिजिटल डेटा के आधार पर किसानों की वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है, जिससे कम ब्याज दर पर कृषि ऋण और केसीसी बनवाना और भी सरल होगा।