{"_id":"6624340d03cd831be1046136","slug":"salaries-of-two-pharmacists-stopped-basti-news-c-207-1-sgkp1006-115404-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो फार्मासिस्टों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो फार्मासिस्टों का वेतन रोका
Sun, 21 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने कुदरहा सीएचसी व पीएचसी का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए शासन के सख्त रुख के चलते शनिवार को सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कुदरहा सीएचसी व पीएचसी के अलावा बहादुरपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। बहादुरपुर में ड्रेसिंग रूम में गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट व फार्मासिस्ट का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर गंदगी के लिए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सबसे पहले सीएमओ कुदरहा पीएचसी पर पहुंचे। यहां मरीजों की संख्या कम पाई गई। जबकि सफाई भी ठीक नहीं पाई गई। सीएमओ ने संबंधित कर्मियों को सफाई को ठीक करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह कुदरहा के सीएचसी पर जा पहुंचे। यहां भी परिसर में गंदगी पाई गई। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में भी गंदा पाया गया। हालांकि यहां ड्रेसिंग रूम में सभी सामान पाए गए, जबकि हीटवेब की तैयारी भी ठीक पाई गई। कोल्ड रूम ठीक मिला। यहां गंदगी के लिए सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया गया, जबकि संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके बाद सीएमओ बहादुरपुर सीएचसी पहुंच गए। यहां गंदगी पाई गई, जबकि कोल्डरूम पूरी तरह सुसज्जित पाया गया। ड्रेसिंग रूम गंदा पाया गया, जबकि संसाधन भी उपलब्ध नहीं थे। सीएमओ ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की है।
सीएमओ ने कहा कि सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।खामियां हर हाल में दूर की जाएगीं।