फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Salaries of teachers and workers stopped

Basti News: कंपोजिट स्कूल डारीडीहा में शिक्षक, कर्मियों का वेतन रोका

Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Salaries of teachers and workers stopped
16 सितंबर को एडी बेसिक ने किया था विद्यालय का निरीक्षण, बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

खामियां मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के दिए थे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डारीडीहा विवादों से उबर नहीं पा रहा है। यहां एक माह पहले 16 सितंबर को एडी बेसिक का निरीक्षण क्या हुआ, तभी से यह विद्यालय सुर्खियों में हैं। इसके बाद से कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
निरीक्षण के 17 दिन बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित की गईं तो ठीक 26 दिन बाद बीएसए ने विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षक समेत समस्त स्टाफ का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। जवाब में सभी स्टाफ ने बीएसए कार्यालय में सफाई पेश की है। दरअसल, एडी बेसिक ने निरीक्षण आख्या में विद्यालय की स्थिति को दयनीय बताया था। उन्होंने विद्यालय के रखरखाव के लिए आवंटित धन 75000 रुपये से रंगाई-पुताई एवं सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया था।
विज्ञापन

इसके अलावा मध्याह्न भोजन में उपस्थित विद्यार्थी संख्या 125 के मुताबिक 40 किलोग्राम की जगह 12 किलोग्राम चावल पकते हुए पाए जाने की उन्होंने पुष्टि की थी। इस आख्या के साथ बीएसए को संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। मगर, यह कार्रवाई 17 दिन तक नहीं हो सकी। इससे विभाग पर सवाल उठने लगे थे। दो अक्तूबर को बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामला शांत हुआ तो इसके नौ दिनों के बाद 11 अक्तूबर को बीएसए ने इस विद्यालय पर दोबारा कार्रवाई की। संयोग से यहां एक अनुचर को छोड़कर सभी महिला स्टाफ हैं। इस कार्रवाई के बाद से यह विद्यालय फिर चर्चा में आ गया है।
...
इन लोगों का हुआ है वेतन बाधित
कंपोजिट विद्यालय डारीडीहा में तैनात प्रधानाध्यापक सुमन पहले ही निलंबित हो चुकी है। इसके बाद वेतन बाधित होने वाले स्टाफ में सहायक अध्यापक अनिता द्विवेदी, सरोज सिंह, सुनीता गोस्वामी, नूरीन फात्मा, गरिमा मिश्रा, शिल्पी पांडेय, रोमी सिंह, शिक्षामित्र स्वर्णिमा चौधरी, प्रतिभा, वंदना, अनुदेशक विभा देवी, उर्वशी पांडेय और अनुचर संजय कुमार शामिल हैं।

...
कोट
कंपोजिट स्कूल डारीडीहा में एडी बेसिक ने तमाम कमिया पाई हैं। वहां तैनात सभी शिक्षक, कर्मचारियों की जवाबदेही बनती है। प्रधानाध्यापक पर सीधा आरोप था, इसलिए उन्हें निलंबित किया जा चुका है। विद्यालय में सुधार होना जरूरी है इसलिए अन्य स्टाफ का वेतन बाधित किया गया है।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed