फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Salaries of 12 employees disrupted

Basti News: पुनरीक्षण कार्य में अनुपस्थित पाए गए 12 कर्मचारियों का वेतन बाधित

Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 12 employees disrupted
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि 4 व 5 नवंबर को मतदान केंद्र पर अनुपस्थित पाए गए 12 बूथ लेबल अधिकारियों का वेतन बाधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई हैं। नवंबर माह के विशेष तिथियों पर पुनरीक्षण कार्य क्रास चेकिंग के लिए डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर 12 बूथ लेबल अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसमें विधानसभा क्षेत्र हर्रैया एवं कप्तानगंज के बूथ लेबल अधिकारी के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला देवी, मीरा सिंह, रोजगार सेवक सुनील गुप्ता, अजय चौहान, अमरनाथ वर्मा, पुष्पा देवी, अनुदेशक यशवंत यादव तथा कप्तानगंज के सफाईकर्मी पाटेश्वरी प्रसाद, अनुदेशक रवि प्रताप, शिक्षा मित्र गायत्री जायसवाल, निर्मला वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी शामिल हैं। डीएम ने अनुपस्थित सभी बूथ लेबल अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करते हुए निर्देशित किया कि अनुपस्थिति के संबंध में तीन दिन के भीतर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed