{"_id":"65e4ce5e6a4ba8c5500e24a7","slug":"safety-measures-given-to-school-children-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112397-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूली बच्चों को बताए गए सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूली बच्चों को बताए गए सुरक्षा के उपाय
Mon, 04 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। सदर क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्कूली बच्चों को दैवीय आपदाओं से निपटाने की जानकारी दी गई। बच्चों को जागरूक करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए प्रशिक्षित कर सुरक्षा के उपाय बताए गए।
मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के घनश्याम उपाध्याय ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी भूकंप के झटके महसूस होने लगे तो सबसे पहले आप खुली जगह में जाने का प्रयास करें। मकान, लिफ्ट व पेड़ के नीचे न रहें। बिजली, बाढ़, आग से बचने के भी उपाय बताए गए। बच्चों को दैवीय आपदाओं से निपटने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता कराया गया।
छात्रा अंशी, अंशिका, नेहा, साक्षी, सपना, आराधना व छात्र शिवम, अरविंद, अमन, सलमान, इमरान, उत्कर्ष ने बेहतर प्रदर्शन किया।इस पर उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और बच्चों में आपदा प्रबंधन से संबंधित किताब व पोस्टर वितरित किए गए। राज्य अध्यापक से पुरस्कृत प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना सरकार का सराहनीय कदम है। जागरूकता से ही बचाव किया जा सकता है। इस मौके पर अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, वंदना, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।