{"_id":"62b9f6b5238c3a5e0d27a96d","slug":"safai-karmchari-sangh-met-dpro-basti-news-gkp441850974","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों नं नौ बिंदुओं पर डीपीआरओ से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों नं नौ बिंदुओं पर डीपीआरओ से की वार्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराया जाएगा : डीपीआरओ
बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में डीपीआरओ से मिलकर नौ बिंदुओं पर वार्ता की। जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि डीपीआरओ एसएस सिंह ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यवृत्ति जारी करने के साथ ही समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी से वार्ता के दौरान सफाई कर्मियों ने मांग रखी कि बिना आदेश के ड्यूटी न लगाए जाने, विभिन्न कार्यालयों में संबद्ध सफाई कर्मियों को उनके मूल कार्यस्थल में भेजे जाने, सफाई उपकरण उपलब्ध कराने, सेवा पुस्तिका को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराए जाने, मृतक आश्रित और दिव्यांग सफाई कर्मियों का स्थायीकरण पूर्ण कराए जाने, दिव्यांग भत्ता देने, पेरोल केवल ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर से ही जमा कराए जाने, मृतक आश्रितों के लंबित देयकों तथा नियुक्ति प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने, दिव्यांग, महिला सफाई कर्मियों की ड्यूटी उनके गांव से पांच किमी की परिधि में लगाए जाने, समस्याओं का निराकरण किए जाने, अवकाश के दिन कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश दिए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों का तीन माह के भीतर निस्तारण कराए जाने, सफाई कर्मचारियों को परिचय पत्र दिए जाने आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर जिला संरक्षक अशोक कुमार दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, संगठन मंत्री रुद्रनरायन उर्फ रूदल, संयुक्त मंत्री घनश्याम शुक्ल आदि मौजूद रहे।