फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sadak jaam kiya

बस्ती-महुली मार्ग जाम किया

Sat, 08 Feb 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sadak jaam kiya
बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के महसों कस्बे में अपहरण का मुकदमा न दर्ज करने पर लोगों ने किय? - फोटो : BASTI
बस्ती-महुली मार्ग जाम किया
विज्ञापन

महसों(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो कस्बे का अमन सोनकर (22) पुत्र हरि सोनकर बृहस्पतिवार शाम कहीं गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो इसकी सूचना परिजनों ने लालगंज पुलिस को दी। देर रात पीड़ित के घर मोबाइल फोन पर फिरौती मांगे जाने का फोन आया। मामले में कार्रवाई नहीं होती देखकर शनिवार को लोगों के साथ परिजनों ने बस्ती-महुली मार्ग को जाम कर दिया।
घर वालों का आरोप है कि देर रात ही घर के मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लिया। आरोप लगाया है कि लकड़े का गांव निवासी दशरथ चौधरी ने अपहरण कराया और 50 लाख रुपये की मांग की है। इसकी शिकायत लालगंज पुलिस से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज घर वालों ने शनिवार सुबह महसों-महुली पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी होते ही लालगंज पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। जाम लगाए लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दो दिन से युवक का अपहरण हुआ है। जब तक सकुशल घर नहीं लाया जाता हम लोग रास्ता जाम किए रहेंगे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने 10 घंटे के अंदर युवक को सकुशल छुड़ाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने रास्ता जाम खत्म किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि हरि सोनकर की तहरीर पर आरोपी दशरथ व तीन अन्य के खिलाफ युवक को बुलाकर ब्लैकमेलिंग करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की बरामदगी बहुत ही जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed