{"_id":"5a8c75994f1c1b2d068b7bdd","slug":"running-programs-for-the-advancement-of-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की उन्नति के लिए चल रहे कार्यक्रम ः दया शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की उन्नति के लिए चल रहे कार्यक्रम ः दया शंकर
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सरकार गरीबों की उन्नति के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए हैं। महिलाओं का उत्थान ही हमारा लक्ष्य है। किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न करने की दिशा में भी सरकार ने अनाज का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना कर दिया है। इससे किसान खेती की ओर रुख करेंगे।
विज्ञापन
यह बातें प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कही। वे बस्ती में भाजपा कार्यालय में देर शाम बढ़ता भारत बदलता उत्तर प्रदेश विषय पर आयोजित बजट कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कहा कि शौचालयों का निर्माण हो या गांवों में बिजली की आपूर्ति सरकार हर ओर लोगों को सहूलियत देने की दिशा में कार्य कर रही है। कहा सरकार ने ऐसा बजट तैयार किया है जिससे गरीब का हाथ कभी खाली नहीं रहेगा। बीजेपी सरकार प्रदेश में अपराध की बीमारी का खात्मा करने के लिये लगातार कदम बढ़ा रही है।
हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री ने सबको खुश करने की बजाय गांव,गरीब,किसानों व महिलाओं के कल्याण पर फोकस किया है। इसके अलावा स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार एवं आमदनी जैसे मुद्दे जो सबके लिये महत्वपूर्ण होते हैं उसकी पूर्ति भी इस बजट में शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। गरीब दलित की बेटियों की शादी के लिए नई योजना चलाई गई है। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, इन्द्रवास सिंह, राकेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र त्रिपाठी चंचल, पुष्कर मिश्रा, यशकांत सिंह, जीतेन्द्र राव ने संबोधित किया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया ।
विज्ञापन
इस मौके पर गजेन्द्र सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, रूपम श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव,राम चरण चौधरी, विनोद शुक्ला, अश्वनी उपाध्याय, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।