{"_id":"656f6c6cf4cafd5fc30826f0","slug":"rto-basti-division-got-interceptor-vehicle-basti-news-c-207-1-bst1001-7966-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरटीओ बस्ती संभाग को मिला इंटर सेप्टर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरटीओ बस्ती संभाग को मिला इंटर सेप्टर वाहन
Wed, 06 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश मुख्यालय से विभिन्न आरटीओ संभाग के लिए रवाना की गई 38 इंटर सेप्टर वाहनों में से एक बस्ती संभाग में भी पहुंचा। देर शाम विभागीय अधिकारियों ने इस वाहन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सुबह लखनऊ स्थित अपने आवास से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
परिवहन विभाग बस्ती संभाग को अब और हाईटेक बना दिया गया है। यहां के तीनों जनपदों के लिए इंटर सेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह वाहन दुर्घटना नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा। इससे सड़क दुर्घटना के सबसे बड़े कारण हाईस्पीड चालित वाहनों का चालान होगा। इसके लिए इस वाहन में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में निर्धारित
तिथियों में यह संचालित की जाएगी। तीनों जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदुद्दीन, एआरटीओ पंकज सिंह, आरआई संजय कुमार आदि विभागीय अधिकारियों ने इस वाहन का निरीक्षण किया। विभागीय कर्मचारियों में भी इस वाहन को देखने की उत्सुकुता बढ़ी रही। एआरटीओ ने बताया कि इस वाहन की मदद से वाहनों की स्पीड आसानी से चेक की जा सकती है। इसके जरिये चालान भी किया जा सकता है। इसमें वाहन चेकिंग से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध है। संवाद