फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RSS welcomed the new year by conducting a procession

Basti News: आरएसएस ने पथ संचलन कर किया नववर्ष के स्वागत

Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
RSS welcomed the new year by conducting a procession
बस्ती। नवसंवत्सर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक यानी आरएसएस ने पथ संचलन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस संचलन में भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम की गूंज रही। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। राम बाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन गांधीनगर, रोडवेज होते हुए शिवा कॉलोनी पहुंचा। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार सुबह भारतीय नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरैया की तरफ से मां गायत्री इंटर कालेज कप्तानगंज में संघ के गणवेश में एकत्रीकरण हुआ। मुख्य वक्ता अजय ने कहा कि आज के दिन ही संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिन भी है। आज के दिन से शक संवत, विक्रम संवत शुरू होता है। कलियुग का प्रारम्भ और युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। कार्यक्रम में संतोष, प्रमोद सह जिला कार्यवाह, जिला प्रचारक राघवेन्द्र, सुनील, आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed